संदेश

जीवन का सत्य

नमस्कार!  जीवन के सत्य को जानने के लिए आप सभी का स्वागत है। उम्मीद है आप सब खुश व सकुशल होंगे। आज मैं जीवन के सत्य के बारे में बात करूंगी। सबसे पहला हमारे मन में जो सवाल उठते है वो है जीवन क्या है? ब्रह्मांड ने क्यों हमे ये जीवन दिया है?? इनका उद्देश्य क्या है?? तो आइए हम इन बातों को जानते है।               जीवन  क्या   है ?? क्या जीवन वो है जिसमे हमारे पास सब हो? क्या सबको सब कुछ मिल जाए ये आसान है? और अगर मिल गया तो क्या फिर कुछ और पाने की लालसा क्या नहीं रहेगी? वास्तविक में मानव जीवन में मिलने वाली उपलब्धियों से संतुष्ट न रहना मूल कारण है अपने जीवन के सत्य को न पहचानने की? लोगो के मन में हमेशा लगता है। की अगर उनके पास ये हो जाए तो वो खुश रहेंगे फिर अंत में अगर न मिले तो दुख का भाव और मिल जाए तो कुछ और पाने की लालसा बढ़ जाती है। और अंत में हम खुद को न समझकर मानव जीवन के मूल उद्देश्य को भूल जाते है और सब कुछ पाकर भी जो न मिला उसकी बेचनी से खुद को परेशान कर देते है। क्या ये हमारी हकीकत है? नही! फिर इसका मूल कारण क्या है?? ...